BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दूरस्थ गांवों में पहुंची चलित प्रयोगशाला - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 26, 2021

दूरस्थ गांवों में पहुंची चलित प्रयोगशाला



मण्डला 26 जुलाई 2021


 

विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दूरस्थ ग्राम पंचायतों में निवासरत छात्रों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने एवं पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए चलित प्रयोगशाला (मोबाइल लैब) का भ्रमण एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जुलाई 2021 को बिछिया विकासखण्ड के ग्राम मांझीपुर, कटंगा, जोगीसोडा, मंडला के ग्राम पंचायत मधुपुरी अंतर्गत ग्रामों में, नैनपुर के सर्रापिपरिया एवं सगुनिया, मवई के ग्राम मढफा एवं सोढ़ा, नारायणगंज के मजगांव एवं बीजेगांव तथा घुघरी विकासखण्ड के लाटो एवं खमरिया ग्राम में चलित प्रयोगशाला (द्वितीय चरण) द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम संबंधी प्रायोगिक कार्य कराये गये। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की विषय संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया गया। आज के प्रायोगिक कार्यक्रम में कार्यस्थल पर कुल 146 विद्यार्थी 26 शिक्षक एवं ग्राम के 29 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment