रेवांचल टाइम्स - शासन प्रशासन के आदेश अनुसार सभी लोगों को वैक्सीन लगवाना अब अनिवार्य हो गया है वही लोगों को भी वैक्सीन लगवाते हुए देखा जा रहा है इससे यही लगता है कि लोग अब भ्रमित बातों को छोड़कर अफवाहों को छोड़कर वैक्सीन लगवा रहे नगर में कई स्थानों में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए थे पहले नैनपुर सामुदायिक केंद्र के साथ-साथ नैनपुर के कई वार्डो को भी इसके लिए चयनित किया गया था जहां पर आम जनों ने बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाई इसी के चलते नगर पालिका नैनपुर में भी आज वैक्सीन सेंटर को शुरू किया गया है खबर मिलते ही इस सेंटर में लोगों को बहुत ही उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगाते जाते हुए देखा जा रहा है वही वही नगर पालिका द्वारा यह अपील भी की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment