BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखंड भ्रष्टाचार में डूबी खापा बाजार पंचायत.... ग्रामीण ने की शिकायत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 5, 2021

अखंड भ्रष्टाचार में डूबी खापा बाजार पंचायत.... ग्रामीण ने की शिकायत...






रेवांचल टाईम्स - पूरा मामला जिला सिवनी के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत ग्राम पंचायत खापा बाजार का है जहां सरपंच सचिव रोजगार सहायक खुले आम शासकीय राशि का बंदरबाट करते हुए भ्रष्टाचार कर रहे है और नियमों को ताक पर रखकर कर धड़ल्ले से मनमानी करते हुए नियम कानूनों को जेब में रखकर अपना नियम कानून से चला रहे हैं।




इस भृष्ट ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीण ने की विभिन्न मामलों को लेकर शिकायत करते हुए लगाई मदद की गुहार...


ऐ है मामला...


         खापा बाजार निवासी रामसिंह परते एवं राजकुमार इनवाती द्वारा पंचायत की भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए विभिन्न मसले में कई शिकायतें....


जैसे - सी.सी रोड मे अनियमितताएं......


प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में मकान किसी और का बन रहा है किसी और के नाम है सूची में


फर्जी बिल लगाकर लाखों का गमन किया जा रहा है।


शौचालय निर्माण में फर्जी बिल लगाकर लाखों का गमन...... 


फर्जी बिल लगाकर मोबाइल निकलवाए ......

    विभिन्न मामलों को लेकर पंचायत की भ्रष्टाचारो का बखान करते हुए लिखित आवेदन कर प्रशासन को अवगत कराया है।

    ग्रामीणों एवं आवेदन कर्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तरह के मामले कुछ समय से सार्वजनिक रूप से ग्राम पंचायत खापा बाजार में हुए भ्रष्टाचार चर्चा का विषय बना हुआ है और शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से  एवं c.m. हेल्प लाईन में शिक़ायत दर्ज कराई गई है इसके बाद भी आज तक कोई सुखद परिणाम नही आऐ और न ही शिकायत कर्ता को संतोषजनक जबाब मिला है....


      साथ ही ग्राम पंचायत खापा बाजार में हुए कुछ मामलों को लेकर आडियो भी वायरल हो रहे है जिसमें

पंचायत सचिव रघुराज बघेल के द्वारा कहा जा रहा हे की मेरी बात हो चुकी है और हम आपका नाम चढ़ा दें रहे हैं और तुम ज्यादा उपद्रव मत करो शातं रहो और कई तरह की बातें की एवं ग्राम पंचायत बैठे सचिव द्वारा किए गए भष्टाचार को दबा जा रहा है......


इस संबंध उनका कहना है कि...


           पंचायत की विभिन्न भ्रष्टाचारो को लिखित आवेदन कर जिला प्रशासन को अवगत कराया है एवं सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक के द्वारा हमें शांत रहने को कहा जा रहा है साथ ही लगता है कि अधिकारियों के सुस्त रवैया और मिलीभगत पंचायत के भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा हैं हमें आज तक सुखद परिणाम नहीं निकल कर आए हैं और अगर यही चलता रहा तो आगामी समय में हम मामलों को लेकर न्यायालय की शरण में जाएंगे...


        राम सिंह परते एवं राजकुमार इनवाती आवेदन करता ग्रामीण ग्राम पंचायत खापा बाजार....


इनका कहना है कि....


              उपर्युक्त विभिन्न मामलों को लेकर ग्राम पंचायत खापा बाजार सचिव से रेवांचल टाइम्स टीम ने फोन पर बात कर जानकारी लेनी चाही तो आनन फानन करते हुए गुमराह जवाब दिए एवं ठीक से बात ही नहीं की......


                   रघुराज सिंह बघेल सचिव ग्राम पंचायत खापा बाजार......



अखिल श्रीवास के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट........

No comments:

Post a Comment