BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मीराबाई भीमराव जामडी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बसपा ने किया प्रदर्शन सचिन कुमार जोन प्रभारी बसपा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 30, 2021

मीराबाई भीमराव जामडी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर बसपा ने किया प्रदर्शन सचिन कुमार जोन प्रभारी बसपा



रेवांचल टाइम्स - मीराबाई भीमराव जामड़ी की 07 जून 2021 को हेमराज सुनीता अंकिता मनीषा और शर्मिला जामेरे द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई करने के कारण 7 दिनों तक लगातार कोमा में रहने और सातवें दिन 14 जून को जिला अस्पताल में मृत्यु होने के बाद पांचों आरोपी द्वारा स्थानीय विधायक हिना कावरे लांजी का संरक्षण मिलने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्रवाई करके अपराधियों को गिरफ्तार करने और साक्ष्यों का संकलन करने की प्रक्रिया सक्रियता और तेजी से ना करने के कारण पीड़ित परिवार में न्याय और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर काफी उदासीनता और हताशा है जिसके चलते बहुजन समाज पार्टी बालाघाट सिवनी इकाई के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को संज्ञान में लेकर आज 30 जुलाई को पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस अमले के साथ बहुजन समाज पार्टी के एक डेलिगेशन ने मुलाकात की और मामले को तत्परता से सक्रियता से गति देते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी त्वरित करने और उन पर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उचित प्रक्रिया को अपनाकर तेजी से इस मामले को कोर्ट में पेश करें और साथ ही मीराबाई के हत्या करने पर उनके परिवार को 5000000 का मुआवजा और दोषियों को सख्त कार्रवाई कर कठोर दंड दिलाने की प्रक्रिया में तत्परता बरती जाए साथ ही जिले में रेत के अवैध उत्खनन के कारण प्राकृतिक असंतुलन बढ़ने नदियों के पानी सूखने जलस्तर में गिरावट होने साथी ही साथ शराबखोरी माफियागिरी गुंडागर्दी जो शासन प्रशासन मंत्री और विधायकों के संरक्षण में चल रहे एक नेक्स्ट पर भी पुलिस प्रशासन को लगाम लगाने की मांग बसपा जॉन प्रभारी सचिन कुमार द्वारा की गई, पीड़ित परिवार के मुखिया मीराबाई के पति भीमराव सरवरे बेटे संतोष सरवरे बेटी पूजा सरवरे गांव के अजय डे के साथ बहुजन समाज पार्टी के जिला संगठन मंत्री आनंद वैद्य विधानसभा अध्यक्ष परसवाड़ा सुरेंद्र डोंगरे बहुजन समाज पार्टी के अधिकृत अधिवक्ता राज्यपाल यूके जी, अधिवक्ता पदमा सूर्यवंशी जी नगरअध्यक्ष, साथ ही राजा सागर साथिया ने वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा डेलिगेशन के रूप में मुलाकात करके त्वरित न्याय करने गिरफ्तार करने की मांग रखी गई साथी 1 हफ्ते के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने पर आने वाले वक्त में पार्टी द्वारा बड़े आंदोलन कर न्याय की प्रक्रिया को तेज करने की बात रखी गई







रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह राजपूत

No comments:

Post a Comment