रेवांचल टाइम्स - आज का युग विज्ञान का युग है। आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों में इसी भावना को बढ़ावा और विज्ञान से संबंधित जानकारी देने के लिए मंडला जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन पर पूरे जिले के ग्रामीण विद्यालयों में प्रोजेक्ट नई उड़ान के तहत चलित प्रयोगशाला का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज माध्यमिक शाला सर्रा पिपरिया के भवन में माध्यमिक शाला सगौनिया एवं सर्रा पिपरिया के बच्चों के बीच विज्ञान के विभिन्न उपकरणों को लेकर चलित प्रयोगशाला की समाग्री लेकर विज्ञान शिक्षक कोमल बघेल, सुरेश झारिया, भौतिकी शिक्षक संदीप सिंगौर, रसायन शिक्षक नवीन मार्को सर्रा पिपरिया गांव के विद्यालय भवन में पहुंचे। शिक्षकों ने बच्चों को मानव कंकाल, सूक्ष्मदर्शी, प्रिज्म, आयताकार गुटका, समतल दर्पण, बर्नियर कैलीपर्स, स्क्रूगेज, सीकर, परखनली, त्रिपाद स्टेंड, स्रिपट लेम्प, इलेक्ट्रिक फिश, प्रान, स्टार फिश, ड्राइंग बोर्ड, डिसक्टिंग ट्रे-बाक्स का उपयोग करना बताया। कुछ बच्चों ने पहली बार बहुत उत्सुकता से विज्ञान प्रयोगशाला उपकरणों को छूकर देखा और बहुत उत्साहित हुए। इस अवसर पर सालीवाडा की प्रभारी प्राचार्य कौशल्या नेटी, डी एस ठाकुर, गणेश ठाकुर, कन्हरगांव से डीलन क्षीरसागर, सगौनिया से उज्जवल बढ़िये, सत्यम यादव के साथ माध्यमिक शाला सर्रा पिपरिया के प्रभारी संजीव सोनी उपस्थित रहे।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment