रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य मंडला जिला के जनपद पंचायत बिछिया की ग्राम पंचायत नरैनी के पोषक ग्राम छीरपानी जो कि आज भी विकास से कोसो दूर है जहाँ आज देश डिजिटल इंडिया बनने जा रहा है पर इस ग्राम में भी सड़के नही नाली नही बिजली पानी के लिए ग्रामीण परेशान है आखिर ऐसे में कैसे डिजिटल इंडिया बन पाएगा क्यों कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि केवल अपने भाषण में पूरा विकास कर रहे है पर जमी हकीकत कुछ और आज आजादी के 70 सालो के बाद भी लोगो की समस्याएं जस की तस बनी हुई है वही जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण बैगा आदिवासी आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
आज भी ग्रामो में ग्रामीणो के लिए संचालित योजनाएं उन तक पहुँच नही पा रही है और कागजों में जिले से ग्रामो तक पूर्ण विकास हो चुका है अब सरकार और जनप्रतिनिधियों के द्वारा केवल कागज़ों में विकास करने में लगे हुए और कागज़ पेट भर कर जिले और ग्रामो में चार चांद लगा चुके है पर ग्रामीण और ग्रामीणों के हालात है वो ग्राम में जाकर ही पता चला है कि कितना बजट आया और कितना काम हुआ और कितना कमीशन खोरी में गया पर ये देखने की फुर्सत किसको है सब को तो अपना अपना हिस्सा अपन पद के हिसाब से चाहिए बाकी क्या होना है क्या हुआ ये देखने की फुर्सत और समय किसी के पास नही है।
वही जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से लगभग 197 मीटर सीसी सड़क बनाई गई ओर लगभग 600 मीटर रोड पूरी कीचड़ में तब्दील हो चुकी है वही ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2019, 2020 में 197 मीटर रोड विधायक निधि से स्वीकृत हुई थी जो बनाई गई है उसके बाद जो रोड अधूरी पड़ी है बारिश के दिनों में इस मार्ग से आवागमन खतरे से खाली नहीं राहगीरों के साथ साथ स्कूली बच्चों बूड़ो को भी इस रोड पर आने जाने में परेशानियां झेलनी पड़ती है क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण जल्द से जल्द रोड बनाने की मांग कि है पंचायत से कई बार कर चुके हैं इसके बावजूद भी आज तक छीरपानी की रोड नहीं बनाई पाई हैं, ग्राम पंचायत नरैनी के मेट गोविंद मार्को के द्वारा बताया गया कि हम लोगों के द्वारा पंचायत में आवेदन अनेक बार दे चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक रोड नहीं बनाई गई है और जल्द जल्द रोड़ नही बनाई गई तो आने वाले चुनाव का हम ग्रामीणों के द्वारा पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर ग्रामीणों ने अपना आक्रोश दिखते हुऐ नजर आऐ लेकिन आदिवासी बाहुल्य मंडला जिला में इस तरह के ग्रामीणों का जीवन दल दल में तब्दील हो जाना ये आम बात है...
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियॉ की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment