BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बैंक का असिस्टेंट मैनेजर ही निकला चोरों का सरदार ........पढ़े पूरी खबर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 9, 2021

बैंक का असिस्टेंट मैनेजर ही निकला चोरों का सरदार ........पढ़े पूरी खबर



बलोदाबाजारः बलोदाबाजार जिले के भाटापारा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बैंक का स्पेशल अस्सिटेंट मैनेजर शहर में चोरी करवाता था. खास बात यह है कि मैनेजर इस काम में दूसरे प्रदेश के लोगों की मदद लेता था.

यह पूरा मामला
भाटापारा मे 2 माह पहले वीआईपी कालोनी सहित अन्य कई स्थानों पर लगातार चोरी के मामले थाने मे दर्ज हो रहे थे, लगभग 6 स्थानों पर कुछ ही दिनों में 5 से 6 लाख रुपए की चोरी के मामले दर्ज हुए. जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था, जबकि 2 आरोपी फरार थे. पुलिस इस मामले में छानबीन कर ही रही थी कि एक अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी. पता चला कि जीजा साले और भांजे ने मिलकर भाटापारा में इन चोरियों को अंजाम दे रहे थे. जिसमें जीजा अनिल प्रताप सिंह जो वर्तमान मे भाटापारा के बड़ौदा बैंक के अतर्गत शाखा देना बैंक में स्पेशल अस्स्टिेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है. जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी लगी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.




मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से लड़के बुलवाकर चोरी करवाता था. जिसके बाद पुलिस ने मामले में फरार आरोपियों को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और महोबा जिला से गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से पुलिस को सोने-चांदी के जेवरात, बाइक, देशी कट्टा जिंदा कारतूस सहित सवा लाख रुपए भी मिले हैं.

मैनेजर बनाता था चोरी का प्लान
पकड़े गए आरोपियों ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चोरियों का मास्टर मांइड बैंक का अस्स्टिेंट मैनेजर अनिल प्रताप सिंह ही है. वहीं चोरियों का प्लान बनाता था. अनिल प्रताप सिंह पढ़ाई कराने के नाम पर अपने साले और भांजे को अपने साथ रखते थे. जहां तीनों चोरी का प्लान बनाकर उसे रात के अंधेरे मे अंजाम देते थे. जबकि मदद के लिए दूसरे लोगों को उत्तर प्रदेश से बुलाते थे.

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से चोरों को पकड़ने मे सफलता पाई है. इस मामले मे लगभग 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है. माना जा रहा है कि मामले में जल्द और कई चोरियों के खुलासे हो सकते हैं.

No comments:

Post a Comment