BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम क्यूटी में बाइक और ट्रक के आमने सामने की हुई भिड़ंत मौक़े में बाइक सवार दो की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 24, 2021

ग्राम क्यूटी में बाइक और ट्रक के आमने सामने की हुई भिड़ंत मौक़े में बाइक सवार दो की मौत

 


रेवांचल टाईम्स - डिंडोरी कोतवाली थाना अंतर्गत समनापुर डिंडोरी मार्ग पर ग्राम क्यूटी के पास ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस भिड़ंत में बाइक चालक और उसके साथ बैठे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक समनापुर से डिंडोरी की ओर आ रहा था और बाइक सवार समनापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम क्यूटी के पास दुर्घटना हो गई  जिसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया जिन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम ओम प्रकाश पिता रामकुमार अहिरवार, सुरेंद्र पिता भूरु अहिरवार, निवासी करेगांव, बम्हनी, थाना समनापुर बताया जा रहा है। जिनका एक्सीडेंट होते ही मौके पर मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment