BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दिवंगत सीईओ राजेश बहोती को दी गई श्रद्धांजलि, डिंडौरी के समस्त जनपद सीईओ ने दी श्रद्धांजलि... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 7, 2021

दिवंगत सीईओ राजेश बहोती को दी गई श्रद्धांजलि, डिंडौरी के समस्त जनपद सीईओ ने दी श्रद्धांजलि...

 



रेवांचल टाईम्स - खरगौन जिले के भीकनगांव जनपद पंचायत के सीईओ राजेश बहोती के आत्महत्या मामले में मध्यप्रदेश के समस्त जनपद पंचायत  सीईओ में खासा आक्रोश व्याप्त है आपको बता दे कि आत्महत्या की वजह राजनीति से जुड़े कुछ रसूखदार नेताओं के द्वारा दबाब देना बताया जा रहा है, प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक सीईओ को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया जिसके कारण सीईओ ने सोसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिये,वही पूरे मध्यप्रदेश के 313 जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दिया इसी कड़ी में डिण्डोरी जिले के समस्त जनपद सीईओ ने मृतक सीईओ को श्रद्धांजलि दी वही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही न करने पर आगामी समय मे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है,वही सोसाइड नोट को सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है।

No comments:

Post a Comment