रेवांचल टाइम्स:– मध्यप्रदेश के आदिवासी जिले मंडला के निवास विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अशोक मर्सकोले (MBBS) ने आज भोपाल में डिक्की ऑफिस विजिट की। उन्होंने बाबा साहब डॉ आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। चैप्टर प्रेसिडेंट डॉ अनिल सिरवैया और वाईस प्रेसिडेंट राकेश परते ने उनका स्वागत किया।
भोपाल में डिक्की के व्यवस्थित ऑफिस खुलने पर डॉ मर्सकोले ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि डिक्की ने पिछले सालों में बेहतर काम कर इंटीरियर एरिया तक SC-ST युवाओं तक पहुंच बनाई है। डॉ मर्सकोले ने करीब दो घंटे डिक्की कार्यालय में बिताए और उद्यमियों से चर्चा की। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देते हुए ST युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की रणनीति पर पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।डॉ मर्सकोले ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
मध्यप्रदेश का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र मनेरी (जबलपुर) डॉ मर्सकोले के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उन्होंने यहां SC-ST युवाओं की इकाइयाँ स्थापित करने के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर डिक्की के वरिष्ठ सदस्य श्री मदनलाल खटीक, श्री मनीष पिपलोदे, श्री संतोष भारती, जतिन भारती, निखिल मवासे, श्री जनकलाल मवासे उपस्थित थे।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment