रेवांचल टाईम्स - जानकारी के अनुसार सोमवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घंसौर के मंडला तिराहा में सड़क पर एक गिरे शख्स को रौंदता हुआ ट्रक गुजर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना रात 9 के लगभग हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि उसका चालक फरार हो गया।
ये है घटना जानकारी के अनुसार पेशे से बस में कंडक्टरी करने वाला बम्होड़ी निवासी 46 वर्षीय संजय शिवहरे घंसौर आया था।
मंडला रोड तिराहे पर वह अचानक सड़क में गिरकर बेहोश हो गया। जिस जगह वह गिरा था, उसी के पास चावल से भरा ट्रक एमपी 17 एचएच 2475 खड़ा था। उसके ड्राइवर की नजर सड़क पर पड़े संजय पर नहीं पड़ी और उसने ट्रक संजय को रौंदते हुए आगे बढ़ा दिया। जब लोगों ने हल्ला मचाया तो चालक ट्रक की स्पीड बढ़ाते हुए भाग निकला। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन उसका चालक भाग में सफल हो गया।
वही जानकारी के अनुसार कोई भी मौके पर नहीं था जिस वक्त संजय सड़क पर गिरा हुआ था, वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था। कुछ देर तक वह सड़क पर पड़ा रहा। ट्रक ड्राइवर की नजर भी उस पर नहीं पढ़ी। जानकारी के अनुसार ट्रक घंसौर से चावल लेकर लखनादौन जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मंगलवार को शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

No comments:
Post a Comment