BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
युवक को अपने अपहरण का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करना पड़ा भारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 22, 2021

युवक को अपने अपहरण का फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करना पड़ा भारी



गाजियाबाद से एक अजब गजब मामला सामने आया है. यहां के मुरादनगर इलाके के नूरगंज में रहने वाले एक युवक ने कुर्बानी के लिए उधार खरीदे बकरे का पैसा ना चुका पाने पर खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. इतना ही नहीं उसने अपने अपहरण का लाइव वीडियो भी बनाया और व्यापारी को भेजा, ताकि वह उससे बकरे के पैसे ना मांगे. वसीम ने बताया कि उसने दो दिन पहले एक हाजी साहब से ईद की कुर्बानी के लिए 15000 रुपये का उधार बकरा खरीदा था. लेकिन उसने बकरे की कीमत ना चुकाने को लेकर झूठा नाटक किया. इतना ही नहीं उसने अपहरण का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने पूरे नाटक का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो किया वायरल पुलिस ने जब वसीम के अपहरण केस की जांच की, तो पता चला कि उसने मुरादनगर में ही रहने वाले एक हाजी से ईद की कुर्बानी के लिए बकरा खरीदा था. उसने दो दिन में पैसे लौटाने का वादा किया था. लेकिन जब उसके पास हाजी को देने के लिए पैसे नहीं थे तो वह अपने साथियों से ही हाथ पैर बंधवाकर झाड़ी में छुप गया और अपनी ही किडनैपिंग का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी के हाथ पैर बंधे हैं और वह खेत में पड़ा है. आरोपी ने यह वीडियो खुद बनाया था और बकरा बेचने वाले व्यापारी को गुमराह किया था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नाटक का पर्दाफाश किया.



No comments:

Post a Comment