रेवांचल टाइम्स :- जैसा की ज्ञात है जन्मांग को देखते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने बांसुरी वादन चौक से लेकर खेरमाई मंदिर तक सड़क के दोनों और अतिक्रमण करके सड़क को चौड़ी करने का आदेश दिया था। जिस कार्य को नगरपालिका आज तक पूरा नहीं कर पाई है। कहीं रोड की चौड़ाई 30 फीट तो कहीं 35 फीट तो कहीं 40 फीट है। क्योंकि यहां नगर के व्यापारी और कई रसूखदार ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके काफी आगे तक सरकारी भूमि पर अपने मकानों का निर्माण किया है जिसकी जानकारी प्रशासन को होने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई आज दिनांक तक नहीं की गई जिसके चलते सरकारी भूमि पर बनाए गए मकानों की वजह से रोड अपने आप छोटी हो गई है।
जबकि ईस मॉडल रोड में बांसुरी वादन चौक से लेकर माता शीतला माई मंदिर तक डिवाइडर एवं डेकोरेटेड पोल लगाए जाने थे।
जिनका आज दिनांक तक आता पता नहीं है सीधे लोहे के पोल गडा़कर झालर वाली वायर से मरकरी लाइट चालू कर दी गई है। वह भी आधे दिन बंद रहती है जबकि च पालिका द्वारा ठेकेदार को पूर्ण भुगतान कर दिया गया फिर भी आज तक कार्य अधूरा पड़ा है।
नगर के मुख्य मार्गो पर अवैध कब्जे की भरमार है। जगह-जगह सड़कों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है, इससे पैदल चलने वाले परेशान हैं। नगर में सड़कों पर कब्जे के कारण नगरवासी भी काफी परेशान नजर आते हैं। नगर के मार्ग पर लोगों ने अपना सामान रख लिया है, इस कारण कार, ट्रैक्टर व दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। नगर का सबसे व्यस्ततम मार्ग बांसुरी वादन चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक के रास्ते पर अवैध कब्जे के कारण इस मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। इस मार्ग पर हो रहे कब्जे के चलते लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस मार्ग के बाजार में सामान लेने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार बाजार में भयंकर जाम लग जाता है। जाम से निकलने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। लोग जाम में फंसकर हेलाकान हो जाते हैं।
वार्ड पार्षद मंजू श्याम जयसवाल इनका कहना है अनेकों बार नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिकारियों से शिकायत की गई आवेदन निवेदन किए गए परंतु सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।
नगर का दूसरा सबसे व्यस्ततम मार्ग बांसुरी वादन चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक है जिसमें 4 विद्यालय के लिए आने जाने का रास्ता है एवं नगर के आम जनों के लिए यह नगर का बाजार पहुंच मार्ग भी है जिसकी चौड़ाई लगभग 60 फीट है लेकिन नगर के व्यापारी बंधु की लापरवाही और प्रशासन की शह के कारण यह मार्ग निरंतर अतिक्रमण की चपेट में आता जा रहा है। इस मार्ग में स्थित व्यापारियों ने अपने दुकानों का सामान रोड पर लगा कर लगातार रोड की चौड़ीकरण का मजाक बना लिया है इनके हौसले इतने बुलंद है की इन्हें प्रशासन का भी कोई डर नहीं है।क्योंकि प्रशासनिक एवं नगर पालिका अधिकारी शायद कहीं ना कहीं मोटे कमीशन के चलते इनसे दबे हुऐ हैं। नगर के जनप्रतिनिधि भी इस विषय में चुप्पी साधे हुए हैं जैसे नगर हित से इन्हें कोई सरोकार ही नहीं है। क्या केवल यह जनप्रतिनिधि कमीशन के लिए ही बने हैं नगर का अहित इन्हें दिखाई नहीं देता या केवल चुनाव के समय झूठे वादे और प्रलोभन लेकर जनता के समक्ष प्रकट हो जाते हैं, और जनता का बहुमूल्य मत लेकर अगले 5 साल के लिए यह मिस्टर इंडिया बन जाते हैं।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट✒️


No comments:
Post a Comment