रेवांचल टाइम्स - जिले के लांजी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलपाथरी में वर्ष 2020 में वृक्षारोपण के लिए शासन द्वारा 5,83 हजार रुपये स्वीकृत कराई गई थी एवं स्टेट लाइट के लिए 5,50 रुपये शासन द्वारा स्वीकृत कराई गई थी चुकी ग्राम पंचायत कल पाथरी के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा स्ट्रीट लाइट के नाम पर आधा अधूरा कार्य करवाया गया है इस संबंध में ग्राम कलपाथरी निवासी मदन धनौले, मोहनलाल एवं छोटेलाल उके के द्वारा बताया गया कि इस संबंध में जनपद पंचायत लांजी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत किया गया है किंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया जबकि सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा ग्राम पंचायत में शासन द्वारा स्वीकृत राशि का बंदर बाट कर रहे हैं शिकायत में आगे बताया गया कि वृक्षारोपण के नाम पर राशि आहरण कर लिया गया है और नहीं वृक्षारोपण का कार्य किया गया है इसी प्रकार ग्राम पंचायत कल पाथरी के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गए हैं जिसमें पानी टैंकर के नाम से ₹20000 का फर्जी बिल लगाकर राशि का हरण किया गया
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह राजपूत


No comments:
Post a Comment