BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सैकड़ों सांपों की जिंदगी बचा चुके हैं नैनपुर के आकाश यादव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 29, 2021

सैकड़ों सांपों की जिंदगी बचा चुके हैं नैनपुर के आकाश यादव

 


 


रेवांचल टाइम्स नैनपुर - सांप का नाम सुनते ही जहां लोगो के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. वहीं नैनपुर में एक शख्स ऐसा है जो सांपों को जिंदा पकड़कर इनके साथ खूब अठखेलियां करता है. नैनो की नगरी में अगर किसी के घर, दुकान या गाड़ी में सांप घुस जाए, तो उमरिया वार्ड के आकाश यादव को याद किया जाता है. गर्मियों में आकाश यादव की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि गर्मियों में सांप बहुत ज्यादा निकलते हैं.आकाश अब तक सैकड़ो  सांपों को जिंदा पकड़ चुका हैं. सांपों को पकड़ कर आकाश ने सैकड़ों जिंदगियां बचाई हैं. आकाश छोटी-सी उम्र से ही जहरीले सांपों को पकड़ता आ रहा है. आकाश की इस बहादुरी व सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार से भी नवाजा जाना कई जिंदगियों को बचा चुका है आकाश  इस बार में आकाश यादव ने बताया कि वे अब तक सैकड़ो जहरीले सांपों को जिंदा पकड़कर चुके हैं. और इस कार्य के लिए वे किसी से भी पैसे की कोई डिमांड नहीं करते जहरीले व खतरनाक सांपों को जिंदा पकड़ने में माहिर नैनपुर के आकाश यादव की हिम्मत व महारत की सभी सराहना करते हैं. 25 साल के आकाश ने अब तक सैकड़ो सांपों को जीवित पकड़ लोगों को बचाकर सांपों को जीवित ही जंगल में सुरक्षित छोड़ा.  आकाश यादव ने बताया कि सांप कहीं भी निकले उसे मारे नहीं क्योंकि उसमें भी जान होती है उसे पकड़ने के लिए मैं हमेशा आपके साथ हूं इसलिए उन्हें कोई भी नुकसान ना पहुंचाएं क्योंकि बरसात में अक्सर होता है कि सांप अपना बिल छोड़कर सूखे स्थान को देखते हैं जिससे वह सुरक्षित रह सके और इसी कारण वह घरों में घुस जाते हैं और हर सांप नुकसान दे नहीं होता लेकिन सांप से तो सभी दहशत खाते है      


                  


 रेवांचल टाइम से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment