BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आईटीआई में प्रवेश की निःशुल्क सूचना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 30, 2021

आईटीआई में प्रवेश की निःशुल्क सूचना



मण्डला 30 जुलाई 2021

 

प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले के अन्तर्गत विभिन्न शासकीय, अशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश सत्र अगस्त 2021 में प्रवेश के लिये कार्यक्रम विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला के द्वारा बताया गया कि जिले के शासकीय आई0टी0आई0 मंडला, नैनपुर, निवास, बिछिया एवं अन्य अशासकीय संस्‍थाओं में एनसीव्हीटी व एससीव्हीटी के विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 8 अगस्त 2021 तक एमपी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिसका विस्तृत विवरण वेबसाइट या पोर्टल पर उपलब्ध है। जिसमें जिले की विभिन्न आई0टी0आई0 की सीटों की संख्या, चॉईस फिलिंग तथा प्रवेश सम्बंधी समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

No comments:

Post a Comment