निवास। सहकारिता दिवस के अवसर पर सहकारिता विभाग एवं जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित निवास परिसर में एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखाओं में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर शाखा निवास समिति में वृक्षारोपण एवं सहकारिता के माध्यम से बेहतर पुननिर्माण विषय पर उद्बोधन का आयोजन हुआ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया का वर्चुअल उद्बोधन का आयोजन शाखा परिसर में किया गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव पांडे एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष आकाश पांडे ,अशोक पूसाम ,रमेश चौकसे , प्रशांत सोनी, सौरभ द्विवेदी ,शाखा प्रबंधक सरोज कुमार कुजूर , आशीष रजक, आदेश रजक , शुभम सिंगरौरे एवं समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने कृषकों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व को बतलाते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जिसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी लेते हुए संकल्प लिया और पौधारोपण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्पबद्ध हुए।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट
Saturday, July 3, 2021
Home
breaking-news
mandla top
mandla-viral-news
सहकारिता दिवस के अवसर पर निवास समिति परिसर में हुआ पौधारोपण, कर्मचारियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
सहकारिता दिवस के अवसर पर निवास समिति परिसर में हुआ पौधारोपण, कर्मचारियों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Tags
# breaking-news
# mandla top
# mandla-viral-news
Share This
About digital bharat
mandla-viral-news
Labels:
breaking-news,
mandla top,
mandla-viral-news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment