ग्राम पंचायत की निष्क्रियता से लग रही है हाट बाजार, उमड़ रही बाजार मे लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंस की उड़ रही है धज्जिया
रेवांचल टाइम्स - मंडला जहाँ एक तरफ पूरे देश मे कोरोना महामारी ने तेजी लोगो को अपने गिरप्त में ले रही है वही दूसरी तरफ लोगो के द्वारा खुल के लापरवाही बरती जा रही हैं जिला प्रशासन के द्वारा बार-बार समझाई के बाद भी लोग नही मान रहे है लोगो का इस तरह से बेलगाम हो जाना कही न कही इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला की उदासीनता को दर्शाता है। क्योंकि वर्तमान में कोरोना संकट अभी टला नहीं है और बाजार हाट लगने लगी है और लोगों की भीड़ भाड़ बिना मास्क के उमड़ने लगने लगी है जिससे आगे चलकर के करोना का संक्रमण और भी तेजी से फैलने के आसार नजर आ रहे हैं।
वही जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर में आज बाजार लगाई गई हैं जिसमें आसपास के ग्रामों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है
ग्राम पंचायत रामनगर के सरपंच सचिव की लापरवाही सामने आ रही है जब इस मामले में रेवांचल के सवांददाता ने सचिव से ग्राम में लग रही बाजार के बारे में जानना चाहा गया तो उनके द्वारा लापरवाही पूर्वक जवाब दिया गया कि मुझे नहीं पता कौन सी बाजार और कहां लग रही है ग्राम पंचायत के सचिव की इस लापरवाही से आज लोगों की भीड़ उमड़ बिना मास्क और सामाजिक दूरी की उमड़ आई है वहीं जिला प्रशासन द्वारा भीड़ ना लगाने और मास्क के साथ साथ सामाजिक दूरी का पालन करने की सख्त हिदायत दे रखी है साथ ही जिला प्रशासन के द्वारा बाजार हाट के लिए कोई अनुमति भी नहीं दी गई है इसके बावजूद ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा बाजार लगवाना कितना जिम्मेदाराना है।
इनका कहना है
मुझे नहीं पता कि बाजार लगी है या नहीं मैंने नही लगवाई है मेरी जवाबदार नही है और मैं अभी बाहर हूँ अगर बाजार लगी है तो मेरी जवाबदारी नहीं है।
गणेश महेश्वर
सचिव ग्राम पंचायत रामनगर
जनपद पंचायत बिछिया मण्डला
जिला प्रशासन से बाजार लगाने हेतु कोई निर्देश जारी नही हुए है बाजार लगी तो पुलिस भेजवा कर तत्काल हटाया दी जाएगी।
शीतल चंद्रवंशी
नायब तहसीलदार
अंजनिया-बिछिया मण्डला

No comments:
Post a Comment