रेवांचल टाईम्स - मण्डला के उप नगर महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोटा सांगवा में एक घटना सामने आई है जिसमे दादा ने अपनी पोती को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
वही महाराजपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि प्रियंका परस्ते पिता कृष्णा परस्ते उम्र 20 वर्ष जो कि अपने दादा पुसू परस्ते के हर छोटे बडे काम में मदद करती थी, वहीं दादा के पेंशन के पैसे हमेशा पोती निकाल कर खर्च कर लेती थी. और उन पैसो को अपने हिसाब से खर्च करती थी जिस्से हमेशा घर पर तनाव बना रहता और देर रात से पहुंची थी दादा के समझाने में भी नहीं समझती थी.हमेशा पोती की मनमानी से हमेशा ही घरेलू विवाद बना रहता था. वही आज फिर से पोती प्रियंका के साथ दादा का पैसे को लेकर विवाद हुआ जिससे उसने आज फिर वही किया, जो कि बार समझाने पर नही मान रही थी दादा के पेशन के पैसे निकाल लिए जिस्से दादा गुस्से में आकर पोती पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे पोती प्रियंका की मौके में ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके में पहुँची और दादा के ऊपर प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया

No comments:
Post a Comment