BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: 8 साल के बच्चे को बचाने के चक्कर में कुएं में गिरे दर्जनों लोग, 3 लाशों को निकाला बाहर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 16, 2021

MP: 8 साल के बच्चे को बचाने के चक्कर में कुएं में गिरे दर्जनों लोग, 3 लाशों को निकाला बाहर



विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया. यहां एक बच्चे के कुएं में गिर जाने के बाद उसे निकालने की कोशिश की जा रही थी तो उस वक्त भारी भीड़ जुटने से कुएं की मेड़ भरभराकर गिर गई. जिसके बाद दर्जनों अन्य लोग भी कुएं में गिर गए. मौके पर देर रात से ही बचाव एवं राहत कार्य किया जा रहा है.

ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक 3 लाशों को निकाला जा चुका है. इसके अलावा स्थानीय लोगों का कहना है कि 20 लोग अभी भी लापता हैं. जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और एनडीआरएफ की टीम और पुलिस बचाव कार्य में जुटी है. वहीं मलबे से निकाली गई लाशों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने पर भी दुखी परिजनों ने विरोध किया.




गांव वालों का कहना है कि 20 लोग अभी भी लापता हैं. लापता लोगों की तलाश के लिए घर-घर जाकर पुलिस सर्वे करेगी. पुलिस का कहना है कि अभी कितने लोग मलबे में फंसे हैं, ये कहना मुश्किल है. वहीं प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि तीन शव अभी तक बरामद हो चुके हैं, बचाव कार्य अभी जारी है. उन्होंने कहा कि हताहत हुए लोगों के परिजनों को मदद दी जाएगी.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "गंजबासौदा में धंसने से कुएं में अनेक लोगों के गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई है. प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग से मैंने कहा कि तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य पर सीधी नजर रखें."




हादसे की जब जानकारी मिली तब मुख्यमंत्री विदिशा में ही थे. उन्होने बताया है कि इस हादसे की जांच के हुक्म दे दिए गए हैं और पीड़ितों की हर मुमकिन मदद की हिदायत भी दे दी गई है. पूरी ताकत से प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा है. मैंने इसी स्थान को कंट्रोल रूम बना दिया है. लगातार मैं सीधे राहत एवं बचाव कार्य के संपर्क में हूं. बेहतर से बेहतर प्रयास करके हम रेस्क्यू ऑपरेशन चलायेंगे और लोगों को बचाने का भरसक प्रयास करेंगे.

No comments:

Post a Comment