BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पं.रमेश दुबे के प्रयासों से चौरई विस के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए 92.44 लाख रु की राशि स्वीकृत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 9, 2021

पं.रमेश दुबे के प्रयासों से चौरई विस के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए 92.44 लाख रु की राशि स्वीकृत...

 



रेवांचल टाईम्स - विकासखंड चौरई को 81.21 लाख रु व बिछुआ विकासखंड को 11.23 लाख रु की राशि स्वीकृत।


पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे जी की दूरगामी सोच से हो रहा विकास  शैलेंद्र रघुवंशी


जिले का प्राचीन पर्यटन स्थल डोंगरदेव के विकास कार्य के लिए 12 लाख रु की राशि स्वीकृत।


चौरई - जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व चौरई क्षेत्र के पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे जी के अनुशंसा से क्षेत्र के विकास कार्य के लिए जिला पंचायत से 92.44 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। जिसमे चौरई विकासखंड को 81.21 लाख रु व बिछुआ विकासखंड को 11.23 लाख रु की राशि मिली है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए अंत्योदय की सोच पर चलते हुए ग्रामीण विकास की दिशा में दूरगामी सोच के साथ कार्य करने वाले पूर्व विधायक पं.रमेश दुबे जी के अनुसंशा से क्षेत्र के गांवो के विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हुई है। जिसमे चौरई विकासखंड की 42 पंचायतों एवम बिछुआ विकासखंड के लिए 4 पंचायतों के लिए राशि स्वीकृत हुई है। पूर्व विधायक श्री दुबे जी का पूरा ध्यान गांवों के चहुंमुखी विकास और ग्रामीणों के कल्याण पर केंद्रित है और इसे देखते हुए ही गांवों की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए जरूरी विकास कार्यों के साथ ही ग्राम विकास के संसाधनों की उपलब्धता के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दूरगामी उन्नति की सोच के साथ विभिन्न योजनाओं के सार्थक क्रियान्वयन में उनकी टीम जुटी हुई है और इससे क्षेत्र में सार्वजनिक विकास के साथ ही आमजन को भी सुविधाओं का व्यापक लाभ मिलेगा ।

No comments:

Post a Comment