रेवांचल टाईम्स - जिले में चल रही हड़ताल में हड़तालियों का अनूठा विरोध सामने आया सभी महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगा कर लिखा है कि मामा तेरी ताना शाही नही चलेगी जो मेहंदी सुंदरता के लिए लगाई जाती थी वह आज विरोध के लिए लगाई गई है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश के समस्त कर्मचारी 22 जुलाई 2021 से कलम बंद हड़ताल पर हैं इसके तारतम में जिला मंडला में भी समस्त 9 ब्लॉक के 4000 कर्मचारी संयुक्त रूप से हड़ताल पर हैं इस हड़ताल में 17 संगठन के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को जिला धरना स्थल मंडला मैं नारायणगंज ब्लॉक की टीम द्वारा सावन मास के चलते भजन कीर्तन एवं हाथों पर मेहंदी लगाकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया नारायणगंज ब्लॉक से लगभग 80 अधिकारी-कर्मचारी आज कार्यक्रम में शामिल हुए और जब तक सरकार संगठनों की जायज मांगों को नहीं मानती है तब तक हमारी हड़ताल अनवरत जारी रहेगी
रेवांचल टाईम्स से बेनी लाल सिंगरौरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment