रेवांचल टाईम्स - चोबीस घण्टे के अंदर ही पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है वही जानकारी के अनुसार राधेलाल पिता लामू यादव निवासी ग्राम दिवारी द्वारा थाना घंसौर में सूचना प्राप्त हुई कि कमलेश उर्फ गुड्डू यादव की लाश गांव के शासकीय कुएं में पड़ी हुई है उक्त सूचना पर घंसौर पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर शव का मुआयना कर एवं मौके पर मर्ग क्र 37 / 2021 धारा 174 सीआरपीसी कायम किया गया । मर्ग जांच के दौरान प्राप्त मृतक की पीएम रिपोर्ट जिसमें मृतक के सिर एवं जबड़ो पर मौजूद गंभीर चोटों के निशान तथा कपड़ों पर खून के धब्बों के आधार पर डॉक्टर द्वारा हत्या की पुष्टि की गई । जिसके आधार पर थाना घंसौर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र . 204/2021 धारा 302,201 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.के. मरावी एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) घंसौर श्री अनिल मंडराह को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए । थाना प्रभारी घंसौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी के प्रयास प्रारंभ किए गए। विवेचना के दौरान प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्यो व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदेही शिवम चौकसे , मनोहर उर्फ करिया उइके निवासी दिवारी थाना घंसौर को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान संदेहियों द्वारा बताया गया कि जुआं खेलने के दौरान पैसे को लेकर उनका कमलेश उर्फ गुड्डू यादव से विवाद हो गया था जिसके चलते उन्होंने गांव के कुएं के पास कमलेश यादव को घेर लिया एवं पत्थरों से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी । लाश की पहचान छिपाने की नियत से लाश को कुएं में फेंक दिया । प्रकरण के दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया । गिरफ्तार आरोपी : - 1. शिवम चौकसे निवासी ग्राम दिवारी थाना घंसौर । 2. मनोहर उर्फ करिया उईके निवासी ग्राम दिवारी थाना घंसौर । सरहानीय कार्य : - थाना प्रभारी घंसौर निरीक्षक रमनसिंह मरकाम , उनि राजेश दुबे , सउनि एम डी पटेल , आरक्षक राजू बोरीकर , महिला आरक्षक बबीता सेन , आरक्षक चालक तरुण काकोडिया का विशेष योगदान रहा ।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment