BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पक्ष विपक्ष के नेताओं की नाक के नीचे 20 दिन रहा अंधेरा खून पीते रहे मच्छर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 2, 2021

पक्ष विपक्ष के नेताओं की नाक के नीचे 20 दिन रहा अंधेरा खून पीते रहे मच्छर...

रेवांचल टाईम्स - उपभोक्ताओं के लिए लगा ट्रांसफार्मर विगत 20/22 दिनों से खराब पड़ा था जिसकी राहत की गुहार समस्या के समाधान के लिए प्रभावितजनों ने मौखिक रूप से अधिकारीयों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक लगाते रहे। परन्तु ढाक के तीन पात ही साबित हुए ।अन्ततः उक्त प्रभावितजनों ने सँयुक्त किसान मोर्चा सिवनी के प्रमुखकर्ताधर्ता पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अपनी पीड़ा सुनाई तब त्वरित रुप से किसान मोर्चा ने संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल समस्या का निराकरण बाबद अपील की तब जिम्मेदार बुद्धिमान अधिकारियों ने 12 घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्मर बदल कर पूर्वत बिजली सप्लाई जारी की ।जिससे आक्रोशित प्रभावितजनों का आक्रोश खुशियों में परिवर्तित होकर प्रफुलित दिखाई दिया। और मजदूर किसान एकता जिंदाबाद के नारे से किसान मोर्चा ,अखिल भारतीय किसान सभा,एटक का आभार व्यक्त किया। और उपस्थित किसान मजदूर बूढ़े महिला पुरुष नोजवानों ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाये तीनों काले कानून को जो असंसदीय असंवैधानिक है पर क्रमशः कामरेड अली एम .आर. खान ,राजेश पटेल एवं कामरेड तीरथ सिंह द्वारा क्रमशःविस्तार पूर्वक तीनों काले कानूनों पर प्रकाश डाला जिस कानून से भारत की नब्बे प्रतिशत जनसंख्या प्रभावित होने जा रही है को सुनकर उपस्थितजनों द्वारा मोदी सरकार के रवैये की निंदा की गई और हमारी भूल कमल का फूल ,अब बस करो मोदी सरकार बहुत हो गई महँगाई की मार ,काँग्रेस हो या भाजपाई चोर चोर मौसेरे भाई आदि आदि नारों से किसान मजदूरों के आंदोलन को तन मन धन से सहयोग व साथ देने का संकल्प लिया ।

उक्त एक दिवसीय आंदोलन में ग्राम नगझिर के ग्रामीणों में प्रमुख रूप से रुखदास कोटागंले,सुखमन धुर्वे,गुवालाल पंचेश्वर,रूपचंद चौधरी,दुर्गेश तेकाम देवेंद्र मंतारे,दुल्हन बाई,श्यामकली धुर्वे अनु सुइया बाई सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।




राजेश पटेल ने बताया ग्रामीणों ने कोविड लॉक डाउन के पूर्व रोजगार गैरन्टी के कम से कम 150 परिवारों के भुगतान नहीं होने ,ग्राम में मठाई टोला में पीने के पानी नलजल योजना नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों को माँग करने पर एकत्रित होकर पी एच ई जाने की गैर जिम्मेदाराना बात कह टाल देने की बात बताई ।ग्राम के राजकुमार आर्चो का दूसरा कार्ड बनाये जाने व सालों से नहीं बनाने पुराने से नाम काट देने की बात कही।उपस्थित महिला ललिता ने बताया हर माह बिल भर रहे फिर भी सोलह सो रुपए का बिल देने की पीड़ा बताई।

No comments:

Post a Comment