BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वार्ड नंबर 1 नर्मदा किनारे दबंगों द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा फिर भी प्रशासन मौन.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 10, 2021

वार्ड नंबर 1 नर्मदा किनारे दबंगों द्वारा किया जा रहा अवैध कब्जा फिर भी प्रशासन मौन....


रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिला के मुख्यालय अंतर्गत वार्ड नंबर 1 मदर टेरेसा स्कूल से कुछ ही दूरी पर नर्मदा किनारे सरकारी भूमि पर दबंगों ने किया बेजा कब्जा किया गया है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवैध कब्जे को लेकर तहसील कार्यालय में शिकायत होने के बावजूद तहसील कार्यालय के कर्मचारी मूकदर्शक बन कर पूरा तमाशा देख रहे हैं वैसे तो जिले में अवैध कब्जे को लेकर बात करें तो कोई नई बात नहीं है आए दिन जब चाहे जहां शासकीय भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया जाता है और यहां प्रशासन को सब कुछ पता होने के बावजूद अनजान बन बैठा रहता है कुछ तो शिकायतें होने के बावजूद भी शिकायतों की आवेदन टेबल के नीचे धूल खाते नजर आते हैं या जानबूझकर शिकायत के आवेदन को दवा दिया जाता है कुछ जमीने तो लगातार अवैध कब्जे की भेंट चढ़ रही है हम बात करें सरकारी जमीन या विभागीय जमीन पर बकायदा बाउंड्री वाल या मकान बनाकर कब जाने की साजिश लगातार जोर पकड़ती जा रही है इससे पहले भी जिले में अवैध कब्जे को लेकर अनेक मामले सामने आए लेकिन कुछ मामले राजनैतिक दबाव के चलते दबा दिए जाते हैं या दबंगई के चलते या फिर पैसों की दम पर और हमारे जिले के अधिकारी और प्रशासन कार्यवाही करने में नाकाम नजर आता है ऐसा ही मामला वार्ड नंबर 1 मदर टेरेसा स्कूल से कुछ ही दूरी पर नर्मदा किनारे अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है जहां विशेष व्यक्ति और दबंगों की दबंगई के चलते प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करना अपने आप में एक अहम सवाल खड़ा करता है आखिरकार क्या करें गांधीजी के आगे तो सभी को नतमस्तक होना पड़ता है आखिरकार कब होगी अवैध निर्माण पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही क्या यह मामला भी दबा दिया जाएगा 



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment