BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवनिर्मित मकान के सेफ्टीक टैंक में मिला युवक का शव.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

नवनिर्मित मकान के सेफ्टीक टैंक में मिला युवक का शव....

 



रेवांचल टाईम्स :- बिजली के करंट से मौत होने की जताई जा रही आशंका ,पुलिस कर रही है जाँच

       डिंडोरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर के वार्ड नंबर 6 में निर्माणाधीन मकान में बने सेफ्टी टैंक में युवक का शव पाया गया घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर नगर परिषद के सहयोग से युवक के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी आशीष तिवारी पिता परसराम तिवारी  उम्र 35 वर्ष का मकान वार्ड नंबर 6 गणेश मंदिर रोड में बन रहा था। बताया जाता है कि युवक शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे अपने नवनिर्मित मकान में गया था जो शनिवार की दोपहर तक वापस नहीं आया। मृतक के पड़ोसियों ने नवनिर्मित मकान में जाकर पतासाजी की तो घटना की जानकारी लगी।नवनिर्मत घर में सामने की ओर बने सेप्टिक टैंक में युवक का शव अधजली अवस्था में पाया गया जिसके बिजली के करंट लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

No comments:

Post a Comment