BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रेमी ने किया प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला युवती हुई गंभीर घायल... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, June 8, 2021

प्रेमी ने किया प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला युवती हुई गंभीर घायल...




रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले विकास खंड करंजिया थाना करंजिया क्षेत्र केरा  टोला मे 21 साल की युवती पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवती को देखा गया युवती को खेत से उठाकर डायल 100 की मदद से पहले अस्पताल लाकर भर्ती किया गया हालत बिगड़ने पर युवती को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया परिवार वालों ने युवती के प्रेमी पर शंका जाहिर की है करंजिया पुलिस संबंधित युवक की तलाश में जुट गई है जानकारी के अनुसार करंजिया थाना क्षेत्र के केरा टोला गांव की युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में गांव से दूर एक खेत में मिली युवती के चचेरे भाई की माने तो उसका विभाग 11 जून को मंडला जिले में होना था जिसका मंडप कार्यक्रम 9 जून को घर केरा टोला मैं था बताया गया कि युवती के चाचा की मौत होने से रविवार को घर में दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था बताया गया कि युवती का प्रेम प्रसंग कुछ महीनों से गांव के ही धनीराम नामक युवक से होना सामने आया इस पर युवती के परिवार ने आपत्ति भी जताई थी युवती का इलाज करने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि युवती के गले में धारदार हथियार से गहरे घाव लगे हैं प्रारंभिक इलाज किया जा रहा है इसके बाद भी हालत गंभीर है जिससे उसे जबलपुर रेफर किया गया इस संबंध में एसडीओपी डिंडोरी रवि प्रकाश कोल ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है...



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ 

No comments:

Post a Comment