BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़... NH-30 अंजनिया बायपास में 15 फिट नीचे अनियंत्रित होकर खाई में पलटे 2 ट्रैक्टर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 13, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़... NH-30 अंजनिया बायपास में 15 फिट नीचे अनियंत्रित होकर खाई में पलटे 2 ट्रैक्टर




रेवांचल टाईम्स :- ट्रैक्टर के नीचे दबा ड्राइवर का इलाज जारी मंडला जिले के बिछिया जनपद पंचायत के nh-30 अंजनिया के वायपास में तेज रफ्तार 2 ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलटने का मामला सामने आया है।

दोनों ट्रैक्टर लगभग 15 फीट नीचे खाई में पलट गए है। जिसमे एक ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घायल हो गया।




जिसका इलाज रविवार सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में चल रहा है। दोनों ट्रैक्टर में एक ट्रैक्टर को ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया है।




जानकारी अनुसार दोनों ट्रैक्टर ग्राम घूतास है, बताया गया कि दोनों ट्रैक्टर तेज रफ्तार में ओवर टेक कर रहे थे तभी यह हादसा हो गया।




जानकारी मिलते ही अंजनिया चौकी पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिलेवार एवम् उनकी चौकी टीम मौके में पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।




मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment