BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के इस जिले में दी गई चेतावनी, टीका लगवाने वाले ही खोल सकेंगे दुकानें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 4, 2021

MP के इस जिले में दी गई चेतावनी, टीका लगवाने वाले ही खोल सकेंगे दुकानें






रेवांचल टाइम्स : मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं. जिला प्रशासन लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के लिए अलग-अलग पहल कर रहा है. आज नगर पालिका द्वारा टीकाकरण के लिए सब्जी मंडी व फ्रूट मंडी वालो को चेतावनी देते हुए मुनादी तक करा डाली.

अगर सब्जी व फल विक्रेताओं ने कोरोना का टीकाकरण नहीं करवाया तो कल से वह सब्जी नहीं बेच पाएंगे. उनके लिए वैक्सीनेशन करवाना आवश्यक हो गया है. उनके मोबाइल में वैक्सीनेशन का मैसेज होने पर ही उन्हें सब्जी विक्रय की अनुमति दी जाएगी.




गौरतलब है कि सब्जी विक्रेताओं के टीकाकरण के लिए अलग से कैंप लगाए गए हैं. नगर पालिका ने उन्हें चेतावनी दी है, अगर उन्होंने वहां जाकर टीका नहीं लगवाया तो कल से वे अपनी सब्जी का विक्रय नहीं कर पाएंगे. उनके मोबाइल पर वैक्सीनेशन का मैसेज होना जरूरी है. यदि मैसेज नहीं होगा तो उन्हें दुकान नहीं लगाने दी जाएगी.

आपको बता दें कि भोपाल में भी जिला प्रशासन ने कोरोना टीकाकरण में शिक्षकों और उनके परिजनों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है. यही वजह है कि प्रशासन ने शिक्षकों और उनके परिजनों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर लगाने का फैसला किया है.गौरतलब है कि इस सुविधा का लाभ ना सिर्फ शासकीय बल्कि गैर शासकीय शिक्षकों के साथ ही उनके परिजनों को भी मिल सकेगा.

No comments:

Post a Comment