Breaking

revanchal times new

मण्डला: मूंग एवं उड़द का उपार्जन आज से

मण्डला 14 जून 2021

भारत सरकार की प्राइम सपोर्ट स्कीम एवं मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 (विपणन वर्ष 2021-22) ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन 15 जून से 31 जुलाई तक उपार्जन किया जाना है। कृषक बंधुओं से अपील की गई है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मण्डला (बड़ी खैरी), नैनपुर, रामनगर, बबलिया, नारायणगंज, अंजनिया तथा मोहगांव में पंजीयन कराकर अपनी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच कर योजना का लाभ उठायें। कृषक द्वारा बोये गए रकबे का पंजीयन पोर्टल पर दर्ज करने के बाद पूर्व की भांति पोर्टल पर पंजीयन रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग के पटवारी द्वारा पंजीयन के साथ-साथ रकबे का सत्यापन भी किया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new