रेवांचल टाइम्स.. कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी को आजीवन कारावास के साथ दो ,दो हजार रुपए अर्थदंड की सजा से दंडित किया गया सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि कोतवाली डिंडोरी अंतर्गत ग्राम रूसा निवासी हत्या के आरोपी सहस्त्रु पिता शंकर सिंह परस्ते उम्र 40 वर्ष व कुलदीप सिंह पिता शंकर सिंह परस्ते निवासी रूसो द्वारा 13 जून 2016 को सुबह 8:00 बजे खेत में काम कर रहे दो कृषकों के सिर एवं मुंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया था इलाज के दौरान दोनों की किसानों की मौत हो गई उक्त मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया उक्त मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दोनों आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई अर्थदंड की राशि अदा न करने पर छह ,छह माह अतिरिक्त श्रम कारावास के आदेश पारित किए गए
रेवांचल टाइम्स प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:
Post a Comment