रेवांचल टाईम्स :- कोरोना संकट अभी टला भी नही ओर लोगो के द्वारा लापरवाही जारी है राशन दुकान के बाहर लोगों द्वारा धड़ल्ले से सोशल डिस्टेंस के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है
छिंदवाड़ा. जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गुरैया राशन दुकान के बाहर लोगों द्वारा धड़ल्ले से सोशल डिस्टेंस के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। न लोगो द्वारा सोशल डिस्टेंशन के नियमों का पालन किया जा रहा और न ही राशन लेने कतार लगाई जा रही है। इससे राशन दुकान संचालक भी परेशान हैं।
हालाकि जिला प्रशासन द्वारा अनलॉक खोलने के बाद नियमो का पालन कराने जरूर दिशा निर्देश दिए और आम लोगों से अपील भी की है। परंतु यहा की राशन दुकान में सोशल डिस्टेस का पालन कराने के बाद शायद प्रशासन ने राशन दुकान में ध्यान देना बंद कर दिया है। जिसके चलते राशन दुकानों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
राशन दुकान संचालक भी परेशान हैं बार बार उन्हें लोगो समझाना पड़ रहा है कि आपस में दूरी रखें, कतार में आए लेकिन लोग मानने को तैयार नही है। लोग राशन दुकान में राशन लेने के दौरान भी आपस में उलझ भी रहे।बता दे पिछले वर्ष लाकडाउन में भी राशन दुकानदार द्वारा नियमो को दरकिनार रखते हुए मनमानी की जा रही थी.खूद विक्रेता बिना मास्क पहनकर राशन वितरण और उपभोक्ताओं बिना हाथो सेनेटाइजर कर थंब लगवाया जा रहा था.इस मामले मे समाचार पत्रो मे खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी किसी प्रकार से कोई एक्ससन नही लिया.इसी के चलते इस बार विक्रेता द्वारा नियमो का खुला मखौल उड़ाते दिखाई दे रहा है.
इसका कहना
सबंधित दुकानदार को शासन के गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करवाना चाहिए.अगर ऐसा नही हो रहा है तो सबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी.
जी.पी.लोधी,जिला खाध्य आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा

No comments:
Post a Comment