BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के इस जिले में मिला देश का पहला ग्रीन फंगस का मरीज़, एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 16, 2021

MP के इस जिले में मिला देश का पहला ग्रीन फंगस का मरीज़, एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा



इंदौर. ब्लैक, वाइट और यलो फंगस के बाद अब ग्रीन फंगस (Green fungus) का केस सामने आ गया है. इंदौर में अब ग्रीन फंगस का मरीज़ मिला है. ये देश में ऐसा पहला केस है. मरीज़ को तुरंत एयरलिफ्ट कर मुंबई भेज दिया गया है. भारत में कोरोना के तांडव के बाद अब मरीज़ों में फंगस हमला कर रहा है. ब्लैक, वाइट और यलो फंगस के बाद देश मे पहला ग्रीन फंगस का केस सामने आया है. इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कोरोना के एक मरीज में ग्रीन फंगस हो गया. उसे इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल भेजा गया है.

ब्लैक फंगस के बाद इंदौर में ग्रीन फंगस से ग्रसित मरीज की पुष्टि की गई है. माणिकबाग इलाके में रहने वाला 34 साल का मरीज कोरोना से संक्रमित हुआ था. उसके फेफड़े में 90 फीसदी संक्रमण हो चुका है. दो माह तक चले इलाज के बाद मरीज की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी. 10 दिन बाद मरीज की हालत फिर से बिगड़ने लगी. उसके दाएं फेफड़े में मवाद भर गया था. फेफड़े और साइनस में एसपरजिलस फंगस हो गया था जिसे ग्रीन फंगस कहा जा रहा है.



ब्लैक से ज़्यादा खतरनाक है ग्रीन फंगस
विशेषज्ञों के मुताबिक ग्रीन फंगस ब्लैक फंगस से ज्यादा खतरनाक है. इसकी वजह से मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. मरीज के मल में खून आने लगा था. बुखार भी 103 डिग्री बना हुआ था. ग्रीन फंगस पर एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन भी असर नहीं करता है.


मरीज की हालत गंभीर


प्रदेश में ग्रीन फंगस का ये पहला मामला है जो पोस्ट कोविड मरीजों में देखा गया है. कोरोना की रफ्तार तो कम हो चुकी है, लेकिन ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. ऐसे में ग्रीन फंगस का डिटेक्ट होना चिंताजनक है. फिलहाल,मरीज को बेहतर इलाज के लिए मुंबई भेजा गया है.


फेफड़ों में 90 फीसदी संक्रमण


मरीज की गिरती हालत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसे निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर मुंबई भेज दिया गया है. उससे पहले इंदौर और मुंबई के डॉक्टरों के बीच चर्चा हुई थी. परामर्श के बाद मरीज को शिफ्ट किया गया है. बहरहाल पहला केस होने के कारण शुरुआती चरण में चिकित्सकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

No comments:

Post a Comment