रेवांचल टाइम्स.. डिंडोरी जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट चौराहे के सामने आशा उषा आशा सहयोगिनी के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 जून से जारी है परंतु भोपाल मे आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध हुई कार्यवाही के विरोध में शुक्रवार को डिंडोरी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट चौराहे के सामने कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया इसी के साथ कार्यवाही के विरोध में जम जम कर नारे भी लगाए गए इस दौरान करीब 20 मिनट तक कलेक्ट्रेट चौराहे पर कार्यकर्ताओं और पुलिस का आमना सामना होता रहा पर पुलिस की पलक झपकते ही सीएम का पुतला दहन किया गया पर पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए पुतला दहन लगी आग पर काबू पा लिया गया।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ ✒️

No comments:
Post a Comment