BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशलन हाइवे तीस में मंडला जबलपुर रोड़ में लोगो हो रही तरह तरह से परेशानी विक्षीप्त चला वाहनों पर पत्थर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 11, 2021

नेशलन हाइवे तीस में मंडला जबलपुर रोड़ में लोगो हो रही तरह तरह से परेशानी विक्षीप्त चला वाहनों पर पत्थर...

 


रेवांचल टाईम्स :- नेशनल तीस में जबलपुर मंडला आने जाने वाले वाहन चालकों को रोड़ में चलने में तरह तरह की परिस्थितियों से होकर गुजना पड़ रहा वही आये दिन रोड़ में जाम लगना कोई नई बात नही है सालों से बन रही इस सड़क का कोई माई बाप नही है और इस निर्माणाधीन सड़क में चलने वाले लोगो की समस्याओं से न प्रशासन को मतलब और न ही जनप्रतिनिधियों को वही इस साल भी हो रही है राहगीरों को परेशानी NH 30 न चलने के लिये सुरक्षित वही जानकारी के अनुसार फूलसागर और बबेहा के बीच मे एक विक्षिप्त व्यक्ति जो कि यहाँ से आने जाने वाले वाहनों में पत्थरों से हमला कर रहा है।

          वही बीती रात निजी कार से जबलपुर से मंडला की ओर आ रही एक कार में रात्रि 10 बजे के लगभग ग्वारी और फूलसागर के बीच एक आपराधिक प्रवत्ति के युवक द्वारा कार क्रमाक mp 20 ch 6219 पर चलती हुई गाड़ी में पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है जिसमे की कार सवार परिबार आ रहे थे। वाहन चालक मण्डला महाराजपुर के रहने वाले है पर अपराधी ने इतनी तेज गति से बोल्डर फेका की कार चालक की पिछली सीट के दरवाजे का कांच चकनाचूर हो गया। जिसमें की पिछली सीट पर बैठी महिला यात्री को कांच और पत्थर के कारण चोट आई है ।पूरा परिवार की घटना से मानसिक रूप से  सदमे में है। पीड़ित कार चालक द्वारा मौका पर 100 डायल को कॉल करके बुलाया गया और अपराधी को रंगे हाथों पकड़वाया गया  जिसमे की वह पुलिस के सामने अपना अपराध कुबूल करते हुए सामने आया ।

                 वही सालों से निर्माणधीन सड़क में आये दिन कुछ न कुछ आने जाने वाले लोगो को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है

No comments:

Post a Comment