BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खेत में बिजली के पोल और झुके तारों से किसानो में आक्रोश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 23, 2021

खेत में बिजली के पोल और झुके तारों से किसानो में आक्रोश




खेत में बिजली के पोल की तार झुक जाने के कारण किसान परेशान नहीं हो पा रहा है खेत का काम,, विद्युत विभाग अंजनिया की लापरवाही के चलते किसान को भुगतना पड़ रहा है नुकसान।


रेवांचल टाइम्स  - जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत अंजनिया का निवासी( कृषक ) रामगोपाल पटेल पेट्रोल पंप लाइन में कछुट्टियां नाले के पास इनका 0.12 एकड़ का खेत स्थित है।  इधर आलम यह है कि   विद्युत 11kv हाईटेंशन वोल्टेज  का पोल की लाइन इनके खेत में लगी हुई है। लेकिन तकरीबन 3 साल से बिजली का पोल गिरने के नजदीक  में आ गया है।  लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यहां अभी तक बिजली के पोल को सुधारा नहीं जा रहा है। जिससे कृषक के खेत में 11kv की तार खेत से नजदीक ऊपर 5 फीट मैं आ गई  है। जिससे कृषक  को हर- पल यही बात की चिंता सताती है कि खेत में कहीं काम करते समय हवा के चलते कहीं कोई दुर्घटना ना हो जाए। लेकिन विद्युत विभाग अंजनिया की लापरवाही के चलते यहां  अपने नियमों को ताक में रखकर  किसी बड़ी दुर्घटना घटित हो जाने  का इंतजार कर रहा है। इसके  चलते किसान के खेत मे ट्रैक्टर तक नहीं जा पा रहा है जिस कारण इस वजह से  कृषक के  खेतों में जुताई  तक नहीं हो पाई है। किसान के द्वारा बताया जा रहा है कि तकरीबन मेरे खेत के आजू-बाजू के किसानों का बोनी पूरी हो गई है। पर इस वजह से मेरे खेतों का काम रुक गया है।  वाह मुझे काफी दिक्कतों के साथ साथ नुकसान सहना पड़ रहा है।  अब सबसे बड़ी बात यह आ रही है कि किसान के द्वारा इसके पूर्व में 8-6-2019 को  विद्युत विभाग अंजनिया को ज्ञापन सौंपा गया था।  लेकिन विभाग के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते किसान का खेत खाली ही पड़ा रहा । 

 अब किसान को काफी नुकसान सहने के बाद 2021 में   खेत में खारीब की फसल धान बोनी है तो फिर यह मामला सामने आ रहा है।  तो कृशक राम गोपाल पटेल को यह सुझाव आया  कि एक बार फिर बिजली विभाग की ओर जाना चाहिए तो किसान के द्वारा दूसरा आवेदन 11 जून 2021 को स्वयं  के द्वारा विद्युत विभाग अंजनिया को सौंपा। तो विद्युत विभाग के अधिकारी के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि 2-3 दिनों में बिजली विभाग के कर्मचारियों को भिजवा कर बिजली का पोल ठीक कर दिया जाएगा।  जब 3 दिन गुजर जाने के बाद कृषक फिर विद्युत विभाग गया तो अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया कि स्टाफ की कमी चल रही है। तो बाद में देखा जाएगा। अब यह कहां जाना चाहिए कि  बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसान के खेत का काम इस साल फिर ना रुक जाए।  जिससे किसान बहुत परेशान है। विद्युत विभाग अंजनिया से आश्वासन मांगा है कि मुझे इस समस्या से जल्द से जल्द निराकरण दिलवाया जाए।

No comments:

Post a Comment