जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत घुघराफॉल में डूबे युवक का शव चट्टानों के बीच में फसा हुआ मिल गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि हनुमानताल पसियाना निवासी नौशाद रविवार को अपने साथियों के साथ लम्हेटा के घुघरा फॉल पिकनिक मनाने गया था। जहां वह नहाते-नहाते गहरे पानी में चला गया , उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ ही समय में उनकी आंखों स ओझल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने भी रेस्क्यू शुरु किया लेकिन शाम को वह नहीं मिला। आज सुबह 9 बजे एक बार फिर जब रेस्क्यू शुरु हुआ तो गोताखोरों को नौशाद का शव चट्टानों में फसा हुआ मिल गया।

No comments:
Post a Comment