BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु जानकारी व अपील - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 27, 2021

मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव हेतु जानकारी व अपील



मण्डला 27 जून 2021


 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि आमजन से अपील कि है कि मच्छरों से फैलने वाली उक्त से बचाव हेतु - मच्छरों की वृद्धि रोकने के लिये अपने घर व आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दें। पात्रों में भरा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। मच्छरों से बचाव करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छर भगाने वाले साधन जैसे- क्रीम, क्वाइल, रिपेलेन्ट इत्यादि का उपयोग करें। टायर, कबाड़ सामान ढंककर रखें इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करायें। जैसा कि विदित है कि वर्षाकाल में जगह जगह पानी इकट्ठा हो जाता है तथा हमारे घर व आसपास पानी कन्टेनर व कबाड़ सामान, टायर, टंकी, मटके, गमले, कूलर इत्यादि में जमा पानी में मच्छर अंडे देकर वृद्धि करते हैं जिनके काटने से मलेरिया डेंगू चिकुनगुनिया बीमारी फैलने की संभावना होती है। अतः ऐसे जलपात्रों में भरा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करें। जिससे इनमें पनप रहे मच्छर के लार्वा नष्ट हो जाते हैं व मच्छरों की वृद्धि रुक जाती है। मच्छर से फैलने वाले मलेरिया में सामान्यतः बुखार, कमजोरी हाथ पैर में दर्द, उल्टी आना जैसे लक्षण हो सकते हैं तथा डेंगू, चिकुनगुनिया बीमारी संक्रमित व्यक्ति में सामान्यतः बुखार सिर व आखों में दर्द, हाथ पैर में दर्द, उल्टी आना, शरीर पर चकत्ते आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में मरीज को तत्काल नजदीकि स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क खून जांच व स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहिए तथा चिकित्सकीय परामर्श से दवा का पूर्ण सेवन करना चाहिये। डेंगू व चिकुनगुनिया की जांच जिला चिकित्सालय मण्डला में उपलब्ध है।

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह के निर्देशानुसार वर्षाकाल के दौरान मच्छरों से फैलने वाली वाहक जनित बीमारी मलेरिया डेंगू चिकुनगुनिया से बचाव के लिये फील्ड में कार्यरत अमला ग्राम में लार्वा सर्वे व बुखार के रोगियों की जांच कर रहे हैं तथा वाहक जनित रोग- मलेरिया, डेंगू चिकुनगुनिया से बचाव व रोकथाम हेतु लोगों को जानकारी देकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जनजागरुकता व सहयोग से मच्छर जनित बीमारी से बचाव संभव है। उपरोक्त समाचार जनहित में सभी समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रसारण करने का कष्ट करें।

No comments:

Post a Comment