BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बाल मनोविज्ञान, संकेत भाषा विशेषज्ञ एवं दुभाषियों, अनुवादक संपर्क करें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 28, 2021

बाल मनोविज्ञान, संकेत भाषा विशेषज्ञ एवं दुभाषियों, अनुवादक संपर्क करें



मण्डला 28 जून 2021

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर न्याय अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के तहत् ’’विधि विरूद्ध कार्यों में लिप्त’’ एवं ’’देखरेख और संरक्षण के जरूरतमंद’’ बच्चों को अवसाद की स्थिति से निकलने में सहायता किए जाने एवं उसके द्वारा अपराध में लिप्त होने के कारणों की स्थिति का निर्धारण तथा सामाजिक आर्थिक पुनर्वास के लिए बाल मनोविज्ञान विशेषज्ञ, संकेत भाषा विशेषज्ञ एवं दुभाषियों, अनुवादक का पैनल बनाए जाकर विशेषज्ञों का पैनल तैयार किया जाना है। मंडला जिले में यदि कोई व्यक्ति मनोविज्ञान विशेषज्ञ, संकेत भाषा विशेषज्ञ एवं दुभाषियों, अनुवादक एवं इसी प्रकार की किसी अन्य विधा के जानकार हैं तो कार्यालय में उनकी सेवाएं अपेक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला पंचायत परिसर प्रथम तल जिला मंडला (म.प्र.) में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment