BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बेदर्द पिता : बेटा न होने से नाराज शख्स ने पत्नी-बेटियों को कुएं में फेंका, एक बच्ची की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 7, 2021

बेदर्द पिता : बेटा न होने से नाराज शख्स ने पत्नी-बेटियों को कुएं में फेंका, एक बच्ची की मौत



छतरपुर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में 42 साल के एक शख्स ने बेटा न होने पर कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बेटियों को कुएं में धकेल (Man Pushes Wife And 2 Daughters Into Well) दिया, जिससे आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि महिला की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने महिला और उसकी एक बच्ची को बचा लिया. यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चंदला पुलिस थाना इलाके में शनिवार को हुई.
बेटा पैदा न होने के कारण पत्नी पर अत्याचार

चंदला पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची की मां बिट्टी बाई यादव ने पुलिस के सामने बयान दिया है कि तीन महीने पहले बेटी होने पर पति राजा भैया यादव उसे परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था. इसी कारण से वह अपनी बच्चियों के साथ एक महीने पहले अपने मायके चली गई थी.



वारदात वाले दिन क्या हुआ था?

उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक, शनिवार को डढिया गांव का रहने वाला आरोपी राजा भैया यादव बाइक से पत्नी बिट्टी और दोनों बच्चियों को पन्ना जिले के लौलास गांव स्थित ससुराल से वापस लेकर आ रहा था. रास्ते में भी बेटी होने पर वह पत्नी को भला बुरा कह रहा था. पड़ोई गांव के पास सड़क से तीन-चार खेत दूर स्थित एक कुएं तक वह बाइक से पहुंचा और पत्नी और बच्चियों को कुएं में धकेल दिया.
महिला पर पत्थर से भी किया हमला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में आरोपी की आठ साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला, जो कि तैरना जानती थी, ने किसी तरह से तैर कर अपनी दूसरी बच्ची को बचा लिया. हालांकि जब वह कुएं से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थी तब आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला किया जिससे महिला के सिर पर चोट आई है.

उन्होंने कहा कि महिला की आवाज सुनकर वहां से निकल रहे एक ग्रामीण ने महिला और उसकी एक बच्ची को कुएं से बाहर निकाला और दोनों को बचा लिया. आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.



No comments:

Post a Comment