BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता एवं पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 17, 2021

राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता एवं पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण

मण्डला 17 जून 2021





 

राज्यसभा सांसद श्री संपतिया उईके ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता एवं पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान लोगों को बागवानी एवं प्रकृति की ओर प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें चयनित ऐसे परिवारों को राज्यसभा सांसद द्वारा सम्मानित किया गया जो अपने घर में आंगन में छतों में बागवानी का कार्य करते हैं। इस कार्य में सीमा लावनकर, अर्चना सिंह, नीलू मुस्ताजार, संगीता गुप्ता को राज्यसभा सांसद के द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मंडला जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि प्रत्येक परिवार अपने घर के आस-पास अपने जन्मदिन या सालगिरह या किसी भी विशेष अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएं ताकि हम प्रकृति की रक्षा कर सकें। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी की सराहना की। शासन द्वारा चलाए गए अंकुर अभियान को सफल बनाने के लिए श्रीमती उइके के द्वारा लोगों से अपील की वृक्षारोपण कर वायूदूत ऐप में अपलोड करें।

No comments:

Post a Comment