BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक को मिला सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक को मिला सम्मान



रेवांचल टाइम्स  -मध्य प्रदेश पुलिस, एनआईसी और IRAD App (integrated road accident database) से सड़क दुर्घटनाओ की ऑनलाइन प्रविष्टि की प्रगति की समीक्षा दौरान डिण्डौरी जिले का अच्छा प्रदर्शन रहा | जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,  डिण्डौरी पुलिस अधीक्षक  संजय सिंह ने यह सम्मान का पूरा श्रेय डिण्डौरी पुलिस को दिया है, समस्त थानों के विवेचक एवं CCTNS ओपरेटर्स इस पर तत्परता से काम करते हैं |

IRAD app को  Morth (ministry of road transport and highways) न्यु दिल्ली, द्वारा रोड एक्सीडेंट पर काम करने हेतु बनाया गया है, इसमें थाने की पुलिस द्वारा प्रत्येक एक्सीडेंट के स्पॉट का विश्लेषण कर इस एप पर जानकारी अपडेट की जाती हैं | जिले में IRAD app के कुशल संचालन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिनके निर्देशन में डिण्डौरी पुलिस द्वारा जिले की आईडी बनने के 12 घंटो के अन्दर ही 75 दिन पुराने एक्सीडेंट की जानकारी प्रविष्ट की गयी है | वर्तमान में 06 राज्यों में IRAD app में प्रविष्टियाँ की जा रही है, जिसमे मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर है |

No comments:

Post a Comment