रेवांचल टाईम्स :- लोकतंत्र सेनानी संघ जिला छिंदवाड़ा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में एस.डी.एम. को ज्ञापन सौपा गया । ज्ञापन में यह मांग की गई कि देश की अन्य समस्याओं के साथ प्रमुख समस्या अभी हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनावों के बाद सत्तारूढ़ पक्ष तृणमूल कांग्रेस सरकार एवं उनके प्रमुखों द्वारा प्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या करना, उनके घरों को जलाना, महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी सैकड़ों घटना होने के बाद भी पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी द्वारा आंखे मूंद लेना एवं एफआईआर होने के पश्चात् भी उन पर कोई कार्यवाही नहीं करना यह लोकतंत्र की खुली हत्या है । इस ज्वलंत समस्या से देश के राष्ट्रप्रेमी एवं प्रबुद्ध लोगों में भारी रोष व्याप्त है । मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी एवं उनकी प्रशासनिक क्षमता पर भी प्रश्न चिन्ह निर्माण होता है या यो कहें कि वह लोकतंत्र की हत्या अपने सामने देखकर करवा रही है ।
इस विज्ञप्ति के माध्यम से लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश पोफली के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी संघ के सदस्यों व सहयोगी बंधुओं द्वारा कलेक्ट्रेट जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई की पश्चिम बंगाल की सरकार को तुरंत प्रभाव से भंग किया जाये और बंगाल में लोकतंत्र की बहाली किया जाये और हिंसक घटनाओं के दोषी लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये । इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, अजय औरंगाबादकर, मोहन रोड़े, विलास नरोटे, ईश्वरी चौरसिया, कृष्णा बरमैया, विनोद आठले, मधुकर पोफली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, बिट्टू मंडराह, अंकित सोलंकी, सुनील परतेती, निहाल गोदरे, कृपाशंकर राय, राजू सूर्यवंशी, मोहन चौरसिया, ओम चौरसिया, अमरसिंह मरावी, मंगेश कपाले, मिलाप सिंह चौहान, तेजसिंह बघेल, रजुआ विश्वकर्मा, मुकेश टांडेकर, प्रदीप चिखलकर, विजय गुप्ता, जगदीश बर्डे, हरिओम बागरे, विकास राय, प्रवीण यादव, राजकुमार यादव, सुनील खिरेकर सहित लोकतंत्र सेनानी संघ के अन्य सहयोगी बंधु भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment