BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आजादी के सात दशक बाद भी नही बन पाई दो गाँव को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीण है मूलभूत सुविधाओं से वंचित.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 20, 2021

आजादी के सात दशक बाद भी नही बन पाई दो गाँव को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीण है मूलभूत सुविधाओं से वंचित....



रेवांचल टाईम्स :- आज आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी लोग अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है वही जब चुनाव आते ही ग्रामों जनप्रतिनिधियों के ताता लगा रहता है और जीतते ही गधे की सींग की तरह गायब ही जाते है और भाषण में तरह तरह किये गए विकास केवल भाषण तक ही सीमित रह जाते है 

               वही जानकारी के अनुसार  सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले कान्हीवाड़ा देश को आजाद हुऐ सात दशक बीत चुके है। देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है दूसरी ओर कुछ क्षेत्र ऐसे है जहां विकास की किरण नही पहुची है मामला ग्राम पंचायत चंदनवाड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरसीपार का है जहां आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी आज तक ग्राम खुरसीपार से 5 किलोमीटर दूर ग्राम समनापुर तक कि सड़क कीचड़ और पानी से लबा लब भरी पड़ी है । सड़क न होने के कारण ग्रामीणो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणो का कहना है कि हर बार चुनाव के समय नेताओ द्वारा सड़क बनाने का अश्वासन दिया जाता है लेकिन चुनावो के बाद कोई भी नेता गाँव कि तरफ नही देखता है । आज तक प्रशासन ने सड़क निर्माण के लिये कोई कदम नही उठाया है । सड़क न होने के कारण आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

No comments:

Post a Comment