BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अब सहकारी समिति के प्रशासको को भी निर्देश सहकारी समिति के ऋण वसूली की हर दिन करेंगे समीक्षा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 9, 2021

अब सहकारी समिति के प्रशासको को भी निर्देश सहकारी समिति के ऋण वसूली की हर दिन करेंगे समीक्षा...

 



       

रेवांचल टाईम्स :- प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छिंदवाड़ा के समस्त कर्मचारियों (नवनियुक्त कनिष्ठ विक्रेताओं सहित) को समितियों के समस्त रेगुलर एवं कालातीत ऋणी के प्रकरण आवंटित कर प्रतिदिन उनके द्वारा की गई वसूली की समीक्षा किए जाने के निर्देश पी के सिद्धार्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता संभाग जबलपुर द्वारा समिति के प्रशासको को दिए गए है उक्त निर्देशानुसार समिति के प्रशासक अपने प्रभार की समितियों के समस्त कर्मचारियों (नवनियुक्त कनिष्ठ विक्रेताओं सहित) को समितियों के समस्त रेगुलर एवं कालातीत ऋणी के प्रकरण आवंटित कर प्रतिदिन उनके द्वारा की गई ऋण वसूली और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति व प्रगति की समीक्षा कर जिले के उपायुक्त/ सहायक आयुक्त सहकारिता को प्रगति से सूचित करेंगे! उल्लेखनीय है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन फसल ऋण लेने वाले कृषकों को ड्यू डेट 30 जून तक चुकौती करने पर ही 0% ब्याज सहायता का लाभ प्राप्त हो सकेगा जबकि डिफाल्टर कृषकों को राज्य शासन एवं केंद्र शासन से प्राप्त होने वाली अतिरिक्त ब्याज अनुदान तथा प्रोत्साहन राशि की पात्रता नही होगी यह राशि 7% की दर से कृषक को ही ऋण वितरण दिनांक से ड्यू  दिनांक तक  भुगतान करना होगा ! 

ऋण वसूली में सबसे अव्वल ये 05 शाखाएं 

सिवनी 66% पिपला 62% सौसर  60% खैरितायगांव 59% उमरानाला 59%

ऋण वसूली में मई माह में सबसे अव्वल ये 05 शाखाएं

चौरई 9 करोड़ चांद  5 करोड़ बिछुआ 4 .25 करोड़

उमरानाला  3.50 करोड़ सिराठा  3.50 करोड़

ऋण वसूली में सबसे पीछे ये 05 शाखाएं 

कुंडाली, रोहनाकला, कुंडा, अमरवाड़ा, बनगांव

No comments:

Post a Comment