BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत उमरी के सरपंच सचिव के ऊपर वार्ड वासियों ने लगाए गबन के गंभीर आरोप की जांच की मांग.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, June 11, 2021

ग्राम पंचायत उमरी के सरपंच सचिव के ऊपर वार्ड वासियों ने लगाए गबन के गंभीर आरोप की जांच की मांग....

 




रेवांचल टाईम्स :- जिले भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है ग्राम पंचायतों इस कदर भ्रष्टाचार फैला हुआ है और किस कदर शासकीय पैसों का बंदरबाट किया जा रहा ये बात किसी से छुपी नही है।

         वही वार्ड वासियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लांजी एवं एसडीएम राजस्व लांजी को किया लिखित शिकायत की है।

      लांजी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरी के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव  एवं रोजगार सहायक के ऊपर पंचायत की राशि का अफरातफरी के मामले में आरोप लगाया गया बता दें कि ग्राम पंचायत उमरी के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक की मिलीभगत से छत्रपाल के मकान से लेकर छोटेलाल के मकान तक  सि सी रोड निर्माण के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत शासन से 127500 लाख रुपए पंचायत द्वारा दिनांक 04(02/2020 को स्वीकृत कराया गया था जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति क्रमांक 72636 है


वार्ड वासियों का कहना है कि 1 वर्ष पूर्ण बित जाने के बाद भी सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य नहीं करवाया है और पंचायत के द्वारा बोर्ड चशपा कर दिया गया है जो जांच का विषय है इस संबंध में वार्ड वासियों के द्वारा सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के विरुद्ध सीसी रोड निर्माण कार्य नहीं करने के संबंध में वार्ड वासियों के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लांजी को लिखित शिकायत  कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है  अब देखना है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लांजी द्वारा वार्ड वासियों को न्याय दिलाते हैं या नहीं चुंकी इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को समाचार के माध्यम से पूर्व में अवगत कराया गया था किंतु स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment