BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरोना वॉलेंटियर्स ने किया पौधारोपण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, June 5, 2021

मण्डला: विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरोना वॉलेंटियर्स ने किया पौधारोपण



मण्डला 5 जून 2021




 
कोविड संकट के दौरान से ही प्रदेश के साथ ही जिले में भी ’मैं कोरोना वॉलेंटियर’ अभियान संचालित है। इसी कड़ी में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समिति, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत कार्य कर रहे छात्र छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं अन्य सामाजिक बंधुओं के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अपने घरों में, खेतों की मेढ़ों पर, नर्मदा तट पर प्रत्येक समिति के सदस्य ने एक-एक पौधारोपण किया। साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर ’अंकुर अभियान’ प्रारंभ किया गया है। वॉलेंटियर्स ने अंकुर अभियान से जुड़े वायुदूत ऐप्प पर अपना पंजीयन भी कराया। साथ ही अभियान के रोपित पौधे की फोटो वायुदूत ऐप में अपलोड किया। चयनित किए हुए वॉलेंटियर्स को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा। वॉलेंटियर्स अपने आस-पास के लोगों को भी वर्ष में कम से कम एक बार पौधा लगाने का संदेश दे रहे हैं। उक्त गतिविधियों में जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी तथा समस्त विकासखंड समन्वयक समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment