BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के पोस्टर का किया विमोचन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, June 17, 2021

राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के पोस्टर का किया विमोचन...



रेवांचल टाईम्स :- राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री जगदीश पटेल के नेतृत्व में वेनमार्ट फाउंडेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो सिकल सेल विकृति जागृति अभियान चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है। राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के किए जा रहे प्रयासों के लिए फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस हेतु जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि सिकलसेल से ग्रसित व्यक्ति की पहचान कैसे हो, जांच कहां कराएं आदि की जानकारी के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी किया जाना चाहिए, जिससे कि समस्या ग्रसित व्यक्ति या परिवार हेल्पलाईन नंबर के माध्यम से सही समय पर उचित मार्गदर्शन व सलाह ले सके।







वेनमार्ट फाउंडेशन ने प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि सिकलसेल एक अनुवांशिक रोग है। यह माता पिता के जिन्स से संतान को मिलता है। यह संक्रामक रोग नहीं है। खून की कमी होना, जल्दी थक जाना, सांस फूलना, चिड़चिड़ापन, बार-बार बुखार आना आदि इसके लक्षण हैं। उन्होंने राज्यपाल को सिकलसेल एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 19 जून को हर वर्ष विश्व सिकलसेल एनीमिया दिवस मनाया जाता है।




इस अवसर पर विजय शर्मा, कुश पटेल एवं सूरज शर्मा उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment