BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर के निवारी ब्लॉक पंचायत में व्यापारियों द्वारा हाईवे मार्ग पर लगातार किया जा रहा अतिक्रमण, प्रशासन मौन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 2, 2021

नैनपुर के निवारी ब्लॉक पंचायत में व्यापारियों द्वारा हाईवे मार्ग पर लगातार किया जा रहा अतिक्रमण, प्रशासन मौन

 





रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर के मध्य से गुजरे सिवनी मंडला स्टेट हाइवे अतिक्रमण के कारण संकरा हो गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। आज भी एक हादसा ब्लॉक में हुआ जिससे एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। सिवनी फाटक से लेकर श्री राम पेट्रोल पंप तक लोगों ने हाईवे में अतिक्रमण क्या हुआ।


नैनपुर नगर में सड़कों पर अतिक्रमण की हालत चिंताजनक है। इस अतिक्रमण के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाईवे पर सिवनी फाटक से लेकर श्री राम पेट्रोल पंप तक दोनों ओर अतिक्रमण है। लोगों ने दो से तीन फिट आगे तक हाईवे पर अपनी दुकानों का सामान फैलाया है। हाईवे में निवारी चौक पर विद्युत विभाग के सामने मंडला पिंडरई की ओर जाने वाले रास्ते पर दोनों तरफ साइड शोल्डर में लोगों ने अपने ठेले जमा कर हाईवे के दोनों तरफ अतिक्रमण किया है। वही बात की जाए ब्लॉक की तो यहां अधिक संख्या में हाईवे के दोनों तरफ व्यापारियों ने अपनी दुकानों का सामान रोड तक जमाया हुआ है और इन विक्रेताओं ने हाईवे पर अतिक्रमण कर लिया है। रोड पर दुकानों के आगे करीब दो से तीन फिट तक सड़क पर कब्जा जमाया गया है। श्री राम पेट्रोल पंप के सामने हार्डवेयर की एक बड़ी दुकान निर्मित की गई है तथा विक्रेता द्वारा दुकान के आगे 5 से 6 फिट आगे तक बढ़ाकर निर्माण किया गया है, एवं अपनी दुकान का सामान रखकर सड़क पर अतिक्रमण जमाया है। सड़कें सकरी होने से अक्सर जाम लगना और हादसे होना आम हो गया है। संकरी सड़क से गुजरते राहगीरों को अकसर भारी वाहन टक्कर मार देते हैं। समस्या की गंभीरता से सभी परिचित हैं लेकि न इसके निराकरण की ओर कि सी का ध्यान है न सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार अपनी आदत से बाज आ रहे हैं।


शहर के सबसे व्यस्तम सिवनी मंडला हाईवे मार्ग व बाजार के चलते यहां हमेशा भीड़ रहती है। इस रोड पर सडक़ किनारे सजे व्यापारियों के दुकान के सामान नजर आते हैं, यहां खड़े ग्राहकों के बेरतीब वाहन अतिक्रमण की कहानी बयां कर रहे हैं।


शहर से किनारे ब्लॉक पंचायत निवारी में हाईवे के पास रोड के दोनों तरफ दुकाने होने के कारण यहां भारी वाहन गुजरते रहते हैं। यहां दर्जनों की संख्या में ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप-मैजिक समेत अन्य वाहनों की रिपेयरिंग की दुकानों के चलते यहां दुकानों के सामने सडक़ पर अकसर भारी वाहन खड़े रहते हैं। इसके चलते अकसर हादसे भी होते रहते हैं।


आज भी पैदल चलने वाले एक बच्चे को बाइक सवार ने अपनी बाइक से जोरदार टक्कर मारी जिससे बालक को गंभीर चोटें आई हैं। परिजन तुरंत उपचार केंद्र ले जाकर बालक का उपचार करा रहे हैं। परिजनों ने बताया की बाइक किसी सुजल ठाकुर की है जो कि निवारी का ही रहने वाला है। बाइक काफी तेज गति में थी संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सवार ने बालक को पूरी तरह गंभीर कर दिया। जिससे परिजनों में अधिक आक्रोश देखने को मिला एवं उन्होंने सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।


नैनपुर नगर के समीप ब्लॉक पंचायत निवारी में हार्डवेयर दुकान, मोटर गैरेज, लोहा सीमेंट थोक दुकान आदि के विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण ने निवारी ब्लॉक के हाल बिगाड़ दीये हैं। हाल यह है कि निवारी ब्लॉक में वाहन तो क्या पैदल भी चलना दूभर हो गया है। पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत एवं राजस्व विभाग द्वारा आज तक किसी भी प्रकार की कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है जिससे ब्लॉक निवारी के व्यापारियों के हौसले बुलंद हैं। राजस्व विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जाता है।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment