BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धड़ल्ले से जिले में चल अवैध उत्खनन कार्य जिम्मेदार अधिकारी शिकायत के बाबजूद भी लापरवाह.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, June 28, 2021

धड़ल्ले से जिले में चल अवैध उत्खनन कार्य जिम्मेदार अधिकारी शिकायत के बाबजूद भी लापरवाह..



रेवांचल टाईम्स = जिला मुख्यालय सिवनी से महज 13 किलो मीटर दूर ग्राम करहैया की सरकारी भूमि में बिना अनुमति के खनिज चोरी होने की सूचना खनिज विभाग के आला अधिकारीयों को 27 जून को दी गई वस्तुस्थिति से भी अवगत कराया गया फोटो वीडियो भी भेजे गए साथ ही किसान संघर्ष समिति के प्रदेश पदाधिकारी डॉ राजकुमार सनोडिया द्वारा फ़ोन से चर्चा भी हुई परंतु मोकायवारदात में 20 घंटे बाद भी संबंधित अधिकारियों का ना पहुंच पाना एक संदेह को जन्म देता है।इसके पूर्व भी अवैध उत्खनन को लेकर सूचना दी गई थी उस पर तत्काल एक घंटे के अंदर कार्यवाही करते हुए थाना लखनवाडा में डम्फर एवं खनन मशीन को जप्त कर लिया गया था। ऐसे अधिकारीयों की वाकई धन्यवाद के पात्र होते है जो अपने पद व जनहित के कार्यो के प्रति सजग होते है ।परंतु आज खनिज विभाग की उसी कुर्सी में पदस्थ दुर्गा देवी बैठीं हैं जिनसे आशा थी कि वे इस मामले को गंभीरता से लेंगी परंतु 20 घंटे तक घटना स्थल में किसी को नहीं पहुँचाना कई शंकाओं को जन्म देता है ।इससे यही साबित होता है कि जुर्म को मूकदर्शक बनकर देखते रहें ।इन्ही प्रशासनिक नाकामियों के कारण आंदोलनों को बल मिलता है। आखिर जिम्मेवार कौन ? उच्च अधिकारियों को सूचना के बाद तकरीबन 3 बजे विभागीय वाहन घटना स्थल पहुँचा और उसमें बैठे अधिकारियों ने खनन मशीन को निकाल खदेड़ा और कार्यरत करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेक्टर फरार हो गये जिससे ग्रामवासियों का कहना है कि जाँच दल के ऊपर भी प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे है अब देखना यह है मामले में कार्यवाही होती है या लीपापोती जो सिवनी के सरकारी विभागों की शान बनते जा रहा है। ।



उल्लेखनीय हो कि शासकीय खाली पड़ी भूमियों में आये दिन रसूखदार लोग कब्जा कर रहे है व जिले का राजस्व विभाग कुंडली मार बेपरवाह है शिकायतों के बाबजूद जिम्मेदार अधिकारीयों के कानों तक आबाज नहीं पहुँचती सँयुक्त किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विगत बर्ष भी सिवनी के सोनी परिवार ने चार एकड़ भूमि करहैया ग्राम के हल्के में खरीदी है जिससे लगी हुई शासकीय भूमि को जबरन अवैध उत्खनन कर कब्जा जमाना चाहता है विगत बर्ष भी इसी परिवार द्वारा ऐसी ही शिकायत पर खनिज विभाग ने कार्यवाही की थी और अब पुनः घटना की पुनरावृत्ति हो रही है ।ग्रामवासियों ने राजस्व विभाग सहित खनिज विभाग से उक्त कार्य मे लगे ट्रैक्टर जेसीबी मशीन जप्त कर कड़ी कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की है।


No comments:

Post a Comment